मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फिट इंडिया मूवेंट' में PM मोदी ने विराट कोहली से पूछा- फिटनेस का राज क्या है? दिया यह जवाब

नई दिल्ली: फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से पूछा कि उनकी फिटनेस का राज क्या है और क्या वह भी अपना यो-यो टेस्ट कराते हैं?…

फिट इंडिया मूवेंट' में PM मोदी ने विराट कोहली से पूछा- फिटनेस का राज क्या है? दिया यह जवाब
फिट इंडिया मूवेंट' में PM मोदी ने विराट कोहली से पूछा- फिटनेस का राज क्या है? दिया यह जवाब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से पूछा कि उनकी फिटनेस का राज क्या है और क्या वह भी अपना यो-यो टेस्ट कराते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें दिल्ली के मशहूर 'छोले भटूरों' की याद आती है?




विराट कोहली ने कहा कि आजकल लाइफ की डिमांड ज्यादा हो गई है। फिटनेस को नहीं इंप्रूव करेंगे तो खेल में पीछे छूट जाएंगे। खेल में सफलता के लिए सिर्फ स्किल ही नहीं शरीर और दिमाग कितना तंदरुस्त है, ये भी मायने रखता है।  उन्होंने कहा कि वो अपने फिटनेस के लेकर इतने ज्यादा प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें 'प्रैक्टिस छोड़ने से ज्यादा खराब फिटनेस सेशन छोड़ने पर लगता है| इसपर पीएम मोदी ने मजाक में कहा कि 'इस मंत्र का मतलब है कि दिल्ली के छोले-भटूरों का नुकसान हुआ होगा|




फिट इंडिया मूवेंट की पहली सालगिरह पर मैं सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। एक साल में ये movement, movement of people भी बन गया है। फिटनेस को लेकर देश में निरंतर जागरूकता में बढ़ोतरी हो रही है और एक्टिवनेस भी बढ़ी है।आज दुनिया के अनेक देशों ने फिटनेस को लेकर अनेक लक्ष्य बनाए हैं और उनपर अनेक मोर्चों पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका ऐसे अनेक देशों ने इस समय बड़े पैमाने पर फिटनेस का अभियान चल रहा है।




योग, आसन, व्यायाम, घूमना, दौड़ना, स्वस्थ आहार, तैरना ये सब अब हमारी nature conscious का हिस्सा बनता जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट ने अपने प्रभाव और प्रासंगिकता को कोरोना काल में सिद्ध करके दिखाया है।फिट रहना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोगों को लगता है। "फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज" इस मंत्र में सभी का स्वास्थ्य और सभी का सुख छिपा है।




जब हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो खुद को फिट और मजबूत रखते हैं। इससे एक आत्मविश्वास आता है। यही आत्मविश्वास व्यक्ति को अलग अलग क्षेत्र में सफलता दिलाता है।मुझे भरोसा है कि देशवासी Fit India Movement से और ज्यादा से ज्यादा जुड़ते रहेंगे। हम लोग मिलकर एक दूसरे को जोड़ते रहेंगे। Fit India Movement दरअसल Hit India Movement भी है। इसलिए जितना इंडिया फिट होगा, उतना ही इंडिया हिट होगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।