मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इस बैठक से हमारे संबंधों को एक 'नयी ऊर्जा व नयी दिशा' मिलेगी: भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कॉउंसिल की पहली मीटिंग में पीएम मोदी

नई दिल्ली: भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कॉउंसिल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को कहा कि,''2019 की मेरी सऊदी अरब यात्रा के दौरान हमने इस काउंसिल की घोषणा की थी। इन चा…

इस बैठक से हमारे संबंधों को एक 'नयी ऊर्जा व नयी दिशा' मिलेगी: भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कॉउंसिल की पहली मीटिंग में पीएम मोदी
इस बैठक से हमारे संबंधों को एक 'नयी ऊर्जा व नयी दिशा' मिलेगी: भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कॉउंसिल की पहली मीटिंग में पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कॉउंसिल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को कहा कि,''2019 की मेरी सऊदी अरब यात्रा के दौरान हमने इस काउंसिल की घोषणा की थी। इन चार वर्षों में यह हमारी रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रभावी माध्यम के रूप में उभरा है।


मोदी ने कहा कि,''मुझे ख़ुशी है कि इस काउंसिल के अंतर्गत दोनों committees की कई बैठकें हुई हैं, जिनसे हर क्षेत्र में हमारा आपसी सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।बदलते समय की ज़रूरतों के अनुसार हम हमारे संबंधों में नए और आधुनिक आयाम जोड़ रहे हैं।



 प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि,''भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण strategic पार्टनर्स में से है। विश्व की दो बड़ी और तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। His Royal Highness के साथ बैठक में हमने हमारी करीबी साझेदारी को next level पर ले जाने के लिए कई initiatives की पहचान की।


PM ने कहा, “आज की हमारी बैठक से हमारे संबंधों को एक नयी ऊर्जा, एक नयी दिशा मिलेगी, और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी।


 उन्होंने कहा, “कल हमने मिलकर भारत- पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच Economic कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। इस कॉरिडोर से केवल दोनों देशों ही आपस में नहीं जोड़ेगा, बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, उर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल देगा।


योर Royal हाइनेस, आपके नेतृत्व में और आपके विज़न 2030 के माध्यम से सऊदी अरब जिस तेज़ी से आर्थिक और सामाजिक प्रगति कर रहा है, उसके लिए में ह्रदय से आपका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूँ । सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के हितों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता के लिए हम आपके बहुत बहुत आभारी हैं ।


 प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और सऊदी अरब की मित्रता, क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता, स्मृद्धि और मानव कल्याण के लिए महत्त्वपूर्ण है। मैं एक बार फिर His Royal Highness और आप सभी का G-20 समिट की सफलता में योगदान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ। मैं अब आपको अपने opening remarks के लिए आमंत्रित करता हूँ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।