मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

PM मोदी ने टोक्यो ओलंपिक को लेकर की समीक्षा बैठक, टीकाकरण से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक खिलाड़ियों की हर जरूरत को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा हो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक को लेकर समीक्षा बैठक की। पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में मात्र 50 दिन बचे होने के अवसर पर भारत की ओ…

PM मोदी ने टोक्यो ओलंपिक को लेकर की समीक्षा बैठक, टीकाकरण से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक खिलाड़ियों की हर जरूरत को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा हो
PM मोदी ने टोक्यो ओलंपिक को लेकर की समीक्षा बैठक, टीकाकरण से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक खिलाड़ियों की हर जरूरत को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा हो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक को लेकर समीक्षा बैठक की। पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में मात्र 50 दिन बचे होने के अवसर पर भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए परिचालन संबंधी तैयारी के विभिन्न पहलुओं के बारे में एक प्रस्तुति दी गई। समीक्षा के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री को महामारी के बीच एथलीटों के लिए निर्बाध प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, ओलंपिक कोटा जीतने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने, एथलीटों के टीकाकरण और उन्हें प्रदान की जा रही विशिष्ट सहायता की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया गया।




अधिकारियों ने टीकाकरण की स्थिति और सहयोगी स्टाफ के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले प्रत्येक योग्य/संभावित एथलीट, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए।



प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सभी भारतवासियों की ओर से शुभकामनाएं देने के लिए वे जुलाई में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हमारे ओलंपिक दल के साथ जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल हमारे राष्ट्रीय चरित्र के केंद्र में है और हमारे युवा खेल की एक मजबूत और जीवंत संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतवासियों की शुभकामनाएं हमारे उन युवाओं के साथ हैं, जो इस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सफलता पाने वाले प्रत्येक युवा खिलाड़ी को देखकर, हजार और लोग खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।



अधिकारियों ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसलिए, प्रतियोगिता के दौरान भारत में उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।



पीएम को बताया गया कि 11 खेल स्पर्धाओं में 100 एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है और लगभग 25 और एथलीटों के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की संभावना है, जिसका विवरण जून 2021 के अंत तक सामने आएगा। जबकि कुल 19 भारतीय एथलीटों ने 2016 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पिछले पैरालिंपिक्स में भाग लिया था। टोक्यो ओलंपिक के लिए 26 पैरा एथलीटों ने क्वालीफाई किया है तथा 16 और एथलीटों के क्वालीफाई करने की संभावना है।  








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।