मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने आरआरआर टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली: गोल्डन ग्लोब्स 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। आरआरआर फिल्म के एक ट्वीट को साझा…

प्रधानमंत्री ने आरआरआर टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री ने आरआरआर टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गोल्डन ग्लोब्स 2023:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। आरआरआर फिल्म के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया : "एक बहुत ही विशेष उपलब्धि! एम एम कीरावनी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज को बधाई। मैं एसएस राजमौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने प्रत्येक भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है।



ए एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है| RRR के ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसको आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दी है| 



 संगीतकार एम. एम. कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया |उन्होंने अभिनेता एनटी रामाराव जूनियर और राम चरण का गाने में पूरे जोश के साथ नृत्य करने के लिए उनका भी शुक्रिया अदा किया| 'नाटू नाटू' गाना द्वारा में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीते जाने पर RRR फिल्म के प्रोड्यूसर डी. वी. वी. दानय्या ने कहा,''पूरी फिल्म के लोगों ने बहुत मेहनत की है। गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई है। मुझे फिल्म RRR का निर्माता होने पर गर्व है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।