मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जीवन में वही लोग विफल होते हैं जो 'सेंस ऑफ बर्डन' में जीते है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क…

जीवन में वही लोग विफल होते हैं जो 'सेंस ऑफ बर्डन' में जीते है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जीवन में वही लोग विफल होते हैं जो 'सेंस ऑफ बर्डन' में जीते है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,आज देश अपने कार्बन फुटप्रिंट को 30-35% तक कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि इस दशक में अपनी ऊर्जा ज़रूरतों में नेचुरल गैस की हिस्सेदारी को 4 गुणा तक बढ़ाएं|




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,जीवन में वही लोग सफल होते हैं, वही लोग कुछ कर दिखाते हैं जिनके जीवन में 'सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी' का भाव होता है। विफल वो होते हैं जो 'सेंस ऑफ बर्डन' में जीते है। 'सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी' का भाव व्यक्ति के जीवन में 'सेंस ऑफ ओपोर्च्युनिटी' को भी जन्म देता है|



उन्होंने कहा कि,''आज आप ऐसे समय में इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, जब pandemic के चलते पूरी दुनिया के Energy sector में भी बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में आज भारत में Energy Sector में Growth की, Entrepreneurship की, Employment की, असीम संभावनाएं हैं। - पीएम



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,आज देश अपने Carbon footprint को 30-35% तक कम करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।  प्रयास है कि इस दशक में अपनी ऊर्जा ज़रूरतों में Natural Gas की हिस्सेदारी को हम 4 गुणा तक बढ़ाएं। एक ऐसे समय में graduate होना जब दुनिया इतने बड़े संकट से जूझ रही है, ये कोई आसान बात नहीं है। लेकिन आपकी क्षमताएं इन चुनौतियों से कहीं ज्यादा बड़ी हैं। Problems क्या हैं, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आपका purpose क्या है, आपकी Preference क्या है और आपका plan क्या है?




उन्होंने कहा कि,''ऐसा नहीं है कि आप अपने जीवन में पहली बार किसी कठिनाई का सामना कर रहे होंगे, ऐसा भी नहीं है कि ये चुनौती भी आखिरी होगी। ऐसा नहीं है कि सफल व्यक्तियों के पास समस्याएं नहीं होतीं। लेकिन जो चुनौतियों को स्वीकार करता है, उनका मुकाबला करता है, उनका समाधान करता है, वो सफल होता है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,जीवन में वही लोग सफल होते है, वही लोग कुछ कर दिखाते है जिनके जीवन में Sense of Responsibility का भाव होता है। विफल वो होते है जो Sense of Burden में जीते है। Sense of Responsibility का भाव व्यक्ति के जीवन में Sense of Opportunity को भी जन्म देता है।इच्छाओं के अंबार से संकल्प की शक्ति अपरंपार होती है। करने के लिए बहुत कुछ है, देश लिए पाने को बहुत कुछ है, पर आपके लक्ष्य टुकड़ों में बिखरे नहीं होने चाहिए। आप कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ेंगे तो अपने भीतर ऊर्जा का भंडार महसूस करेंगे।




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,जीवन में दो बातें बहुत जरूर है- Clean Slate और Clean Heart|  आज की जो पीढ़ी है, उसको एक Clean Slate के साथ आगे बढ़ना होगा। कुछ लोगों के मन में ये जो पत्थर की लकीर बनी हुई है, कि कुछ बदलेगा नहीं, उस लकीर को Clean करना होगा।  और Clean Heart मतलब है साफ नीयत।बदलाव चाहे खुद में करना हो, या दुनिया में करना हो, वो कभी एक दिन, एक हफ्ते या एक साल में नहीं होता। बदलाव के लिए थोड़ा-थोड़ा प्रयास नियमित करना होता। नियमित होकर किए गए छोटे-छोटे काम बड़ा बदलाव ला सकते हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।