मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दोस्तों की जेब भरने में लगे हैं मोदी जी, आसमान छू रही 'महंगाई': जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' में प्रियंका गांधी

जयपुर: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन कर रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान…

दोस्तों की जेब भरने में लगे हैं मोदी जी, आसमान छू रही 'महंगाई': जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' में प्रियंका गांधी
दोस्तों की जेब भरने में लगे हैं मोदी जी, आसमान छू रही 'महंगाई': जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन कर रही है।  इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है| उन्होंने कहा, 'जो सरकार केंद्र में है वह निश्चित है कि जनता की भलाई नहीं चाहती| वह आपके लिए काम नहीं कर रही. किसके लिए काम कर रही है? पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है कि यह सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है|



जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, आज इस वीरों की धरती पर मुझे गर्व महसूस होता है कि यहां की सरकार कांग्रेस की सरकार है। मुझे गर्व है कि राजस्थान में एक ऐसी सरकार है जिसने कोरोना जैसे भयंकर संकट में एक एक जन की मदद की। हमारी सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे आपका विकास हो। मुझे मालूम है आज देश की जनता संकट में है। आप यहां इसलिए आए हैं क्योंकि आपका जीना मुश्किल हो गया है।



प्रियंका गांधी ने कहा,''आप यहां इसलिए आए हैं क्योंकि महंगाई आसमान छू रही है, क्योंकि आपका रोजाना का जीवन मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। एक सरकार होती है जो जनता का भला करती है। एक सरकार होती है जिसका मकसद होता है भ्रष्टाचार और लूट। यूपी में सरकार हजारों करोड़ सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च कर रही है लेकिन किसानों को खाद नहीं दे पा रही है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,, उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया|



प्रियंका गांधी ने कहा,,''मोदी सरकार के मंत्री के बेटे ने गाड़ी के पहिए के नीचे किसानों को कुचल दिया। मैं उनकी विधवाओं से मिली। वे कहती हैं कि हमें इस सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है। वह मंत्री अब भी अपने पद पर है।यह सरकार सिर्फ अपने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। गोवा में ऐसा काम हो रहा है जो वहां की जनता को चाहिए ही नहीं। वे सिर्फ एक उद्योगपति का उद्योग लगाने के लिए ये सब कर रहे हैं।



प्रियंका गांधी ने कहा,''प्रधा??मंत्री दुनिया भर में भ्रमण करते हैं, लेकिन दस किलोमीटर चलकर किसानों से मिलने नहीं जा सके। वे सिर्फ अपने मित्रों की जेब भरने में व्यस्त हैं और एक दिन में मात्र 27 रुपये कमाते हैं। जो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? मैं उनसे पूछती हूं कि 70 साल की रट छोड़िए, आप बताइए कि सात साल में आपने क्या किया? जो कुछ आप बेच रहे हैं, वह सब कांग्रेस ने ही बनाया है।



प्रियंका गांधी ने कहा,''आपने सात साल में क्या किया है? एम्स जैसा एक अस्पताल दिखा दीजिए। आज जो कुछ है, वह सब हमने बनाया है। जिस जहाज से आप उड़ रहे हैं, वह जहाज भी कांग्रेस ने ही बनाया है।वे आपके सामने सिर्फ झूठ बोलते हैं। वे इधर उधर की बातें करते हैं लेकिन आपकी बातें नहीं करते। वे महंगाई, बेरोजगारी और आपके संघर्षों की बात नहीं करते। मैं आपसे सिर्फ इतनी अपील करती हूं कि इन्हें जवाबदेह बनाइए। इनसे पूछिए कि सिर्फ इनके मित्र क्यों फल फूल रहे हैं? आपकी आय कम क्यों हो रही है? खाद के दाम कम क्यों नहीं हो रहे? यह लड़ाई सिर्फ आपकी नहीं है। हम आपके लिए लड़ेंगे। हम मिलकर लड़ेंगे।




कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास, लेकिन काम कर रहे हैं सबका साथ सबका विनाश। कांग्रेस से तुलना करनी है तो पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों की तुलना कीजिए उनके समय क्या है, हमारे समय क्या थी?.... वे बार बार गांधी और नेहरू पर टीका टिप्पणी करते हैं। आप आजादी के लिए नहीं लड़े। कांग्रेस के लाखों लोग सूली पर चढ़े। आप हमसे पूछते हैं कि आपने क्या किया? हमने इस देश को आजादी दिलाई। हमने वह लोकतंत्र दिया जिसमें आप प्रधानमंत्री बने।



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''हम संसद में बोलना चाहते थे। हमें बोलने नहीं दिया गया। अगर जनता के मसले उठाना क्राइम है, अगर किसानों की बात, महंगाई की बात उठाना क्राइम है तो हम ये क्राइम बार बार करेंगे। वे हमारे सांसदों को सस्पेंड करके हमारा मुंह बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल मिले न मिले, हाथ मिलाते चलो। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं। राहुल जी ने कहा है कि किसी से मत डरो। हम डटकर सामना करेंगे। हमारा सिर कटेगा, लेकिन झुकेगा नहीं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।