मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया, 75000 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ती पत्र

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,000 युवाओं को नियुक्ती पत्र दिए गए…

प्रधानमंत्री मोदी ने 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया, 75000 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ती पत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया, 75000 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ती पत्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,000 युवाओं को नियुक्ती पत्र  दिए गए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर??षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है|



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों,उद्यमी , किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है| आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांक लगाई है|



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है|



मोदी ने कहा,''आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है| इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है|



उन्होंने कहा कि ,''भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं |बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं|



 प्रधानमंत्री  ने कहा,'रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है|



नड्डा ने गुरुग्राम में बांटे नियुक्ति पत्र , कहा- दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई भारत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गुरुग्राम (हरियाणा) में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम में नड्डा ने कहा,''आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है ये 10वें नंबर से 5वें नंबर तक आ गई है। ये कोई छोटी बात नहीं है। हमने 1 साल में निर्यात में 31% वृद्धि की है। आज भारत लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला हो गया है|



अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में बांटे नियुक्ति पत्र , कहा- भारत बना 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि,''जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उन अंग्रेजों को कोविड के समय में दुनिया की 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था से हटाकर भारत को 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। ये बदलते भारत की तस्वीर है|



75000 देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए: सिंधिया

भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,''आज पीएम ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है- रोजगार मेले के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह। आजादी के अमृत महोत्सव पर 75000 देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं ये पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है|



मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं: जितेंद्र सिंह

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,'' PM ने 10 लाख नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया था आज इसके पहले चरण में 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। सरकार के लगभग प्रत्येक विभाग में ये नियुक्तियां हुई हैं और प्रत्येक स्तर पर हुई हैं। मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं|




पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के लिए मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। देश भर से चयनित नवनियुक्त कार्मिक भारत सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगे। नियुक्त व्यक्ति विभिन्न स्तरों- समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी में सरकार की सेवा में शामिल होंगे। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल के कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आय कर निरीक्षक, और एमटीएस आदि शामिल हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।