मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दवाई आ गई तो छूट मिलेगी ये भ्रम में मत रहना, 2021 का हमारा मंत्र रहेगा दवाई भी कड़ाई भी: पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखी। इस दौरान PM मोदी ने कहा,' नया साल दस्तक दे रहा है। आज देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत…

दवाई आ गई तो छूट मिलेगी ये भ्रम में मत रहना, 2021 का हमारा मंत्र रहेगा दवाई भी कड़ाई भी: पीएम मोदी
दवाई आ गई तो छूट मिलेगी ये भ्रम में मत रहना, 2021 का हमारा मंत्र रहेगा दवाई भी कड़ाई भी: पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखी। इस दौरान PM मोदी ने कहा,' नया साल दस्तक दे रहा है। आज देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाली एक और कड़ी जुड़ रही है। राजकोट में एम्स के शिलान्यास से गुजरात सहित पूरे देश के स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन को बल मिलेगा|




प्रधानमंत्री ने कहा,''साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वाले, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है। कर्तव्य पथ पर जिन साथियों ने अपना जीवन दे दिया है, उन्हें मैं आज सादर नमन करता हूं| साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं। भारत में बनी वैक्सीन तेज़ी से हर लोगों तक पहुंचे इसके लिए कोशिशे अंतिम चरणों पर है|



पीएम मोदी ने कहा,आयुष्मान भारत योजना से गरीबों के लगभग 30 हज़ार करोड़ रुपये ज्यादा बचे हैं। इस योजना ने गरीबों को कितनी बड़ी आर्थिक चिंता से मुक्त किया है। अनेकों गंभीर बीमारियों का इलाज गरीबों ने अच्छे अस्पतालों में मुफ्त कराया है|भारत फ्यूचर ऑफ हेल्थ और हेल्थ ऑफ फ्यूचर दोनों में ही सबसे महत्त्वपूर्ण रोल निभाने जा रहा है। जहां दुनिया को मेडिकल प्रोफेशनल्‍स भी मिलेंगे, उनका सेवाभाव भी मिलेगा। यहां दुनिया को मास इम्यूनाइजेशन का अनुभव भी मिलेगा और विशेषज्ञता भी मिलेगी: पीएम मोदी




पीएम मोदी ने कहा,''पहले मैं कहता था दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं लेकिन अब मैं फिर से कह रहा हूं दवाई भी कड़ाई भी। कड़ाई भी बरतनी है और दवाई भी लेनी है। दवाई आ गई तो छूट मिलेगी ये भ्रम में मत रहना। 2021 का हमारा मंत्र रहेगा दवाई भी कड़ाई भी| मोदी ने कहा,''मेरा देशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के खिलाफ एक अनजान दुश्मन के खिलाफ लड़ाई है अफवाहओं के बाज़ार गर्म न होने दें|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।