नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज COVID19 स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका समय हम तय नहीं कर सकते हैं| पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग वैक्सीन के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा कि,''आज मृत्यु दर और रिकवरी दर में भारत दूसरे देशों के मुकाबले बहुत संभली हुई स्थिति में हैं। हम सभी के अथक प्रयासों से देश में टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट का एक बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। PM CARES फंड की ओर से ऑक्सीजन और वेंटीलेटर उपलब्ध करवाने पर भी ज़ोर है| प्रधानमंत्री ने कहा कि,''पहले चरण में अपार भय, दूसरे चरण में बहुत संदेह, suspicion and social alienation| तीसरे चरण में, लोगों ने अब सही कदम उठाना और समझना शुरू कर दिया है। लोग बीमारी के बारे में अधिक गंभीर और सतर्क हो गए।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरू से ही एक-एक देशवासी का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता रही है। अब वैक्सीन आने के बाद भी हमारी प्राथमिकता होगी कि सब तक हमारी वैक्सीन पहुंचे। कोरोना की वैक्सीन से जुड़ा भारत का अभियान अपने हर नागरिक के लिए एक नेशनल कमिटमेंट है| उन्होंने कहा कि,''वैक्सीन को लेकर भारत के पास जैसा अनुभव है वो दुनिया के बड़े- बड़े देशों को भी नहीं है। हमारे लिए स्पीड जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी सेफ्टी भी है। भारत जो भी वैक्सीन अपने नागरिकों को देगा वो हर वैज्ञानिक कसौटी पर खरी होगी|
प्रधानमंत्री ने कहा कि,''जहां तक वैक्सीन के डिस्ट्रीब्युशन की बात है उसकी तैयारी भी आप सभी राज्यों के साथ मिलकर की जाएगी। वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर किसे लगाई जाएगी ये राज्यों के साथ मिलकर डिसाइड होगा। राज्यों को इस पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। इसकी अतिरिक्त सप्लाई पर भी काम किया जाएगा|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका समय हम तय नहीं कर सकते। ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन पर राजनीति कर रहे हैं। किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि,ऑक्सीजन और वेंटिलेटर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। हम मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को आक्सीजन निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। देश में 160 से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं|
बता दें कि इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शामिल रहे|