नई दिल्ली: सियाचीन और लद्दाख सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के लिए गर्म कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों की खरीद में देरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला| उन्होंने आरोप लगाया,''प्रधानमंत्री को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं|
गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए हवाई जहाज पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''PM ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था| उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं|
राहुल गांधी ने सियाचिन और लद्दाख में तैनात भारतीय सैनिकों के लिए गर्म कपड़े और जरूरी उपकरण खरीदने में देरी से जुड़ी एक खबर के हवाले से ट्वीट किया| अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा PM ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था|
गरम कपड़े: 30,00,000
जैकेट, दस्ताने: 60,00,000
जूते: 67,20,000
ऑक्सिजन सिलेंडर: 16,80,000
PM को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।