मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे MPs को चाय पिलाने पहुंचे राज्यसभा के उप-सभापति की PM मोदी ने की प्रशंसा, कहा-सदियों से बिहार हमें लोकतंत्र..

नई दिल्ली: राज्यसभा से सोमवार को निलंबित किए गए आठ सांसद कल रात से ही संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं|राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कल राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की। सभी सां…

निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे MPs को चाय पिलाने पहुंचे राज्यसभा के उप-सभापति की PM मोदी ने की प्रशंसा, कहा-सदियों से बिहार हमें लोकतंत्र..
निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे MPs को चाय पिलाने पहुंचे राज्यसभा के उप-सभापति की PM मोदी ने की प्रशंसा, कहा-सदियों से बिहार हमें लोकतंत्र.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राज्यसभा से सोमवार को निलंबित किए गए आठ सांसद कल रात से ही संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं|राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कल राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की। सभी सांसद गांधी प्रतिमा के सामने निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि विधेयक पर रविवार को बहस के दौरान राज्यसभा में हंगामा करने वाले आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था|



निलंबन के विरोध में सोमवार को निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास रातभर प्रदर्शन किया|राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश प्रदर्शन कर रहे निलंबित राज्यसभा सांसदों के लिए मंगलवार को सुबह चाय लेकर पहुंचे,लेकिन निलंबित सांसदों ने उप-सभापति की चाय पीने से इनकार कर दिया| वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर उपसभापति की तारीफ की और कहा कि उनके इस कदम से लोकतंत्र के चाहने वालों को गर्व महसूस होगा।




संसद परिसर में निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सांसदों को चाय पिलाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के उदार हृदय और विनम्रता की ट्वीट कर प्रशंसा की।




प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,सदियों से बिहार की महान धरती हमें लोकतंत्र के मूल्यों को सिखा रही है। बिहार से सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का प्रेरणादायक और राजनेता जैसा आचरण हर लोकतंत्र प्रेमी को गौरवान्वित करेगा|




पीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'हरिवंश जी ने खुद पर हमला करने वाले लोगों और धरने पर बैठे लोगों को स्वयं चाय दी जो दिखाता है कि वह कितने विनम्र हैं और उनका दिल कितना बड़ा है|इससे उनकी महानता झलकती है| मैं पूरे देश के साथ मिलकर उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।