नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा की।इस बैठक में पीएम और सीएम के अलावा राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री भी शामिल रहे| इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को शामिल नहीं किया गया है।
बैठक में बजट के अनुसार योजनाओं को जमीन पर उतारने और भविष्य के लिए उन्हें तैयार रखने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके लिए केवल प्रदेश सरकार ने ही अकेले 14 हजार करोड़ की योजनाओं को तैयार किया है। केंद्र सरकार की कई योजनाएं भी इस विजन डॉक्यूमेंट में शामिल हैं। कई योजनाएं दोनों सरकारों की संयुक्त भागीदारी से जुड़ी हैं।
बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी शामिल हुए। प्रमुख सचिव ने आवास विकास नगर के विकास को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में मुख्य सचिव के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे।
PM मोदी की सीएम के साथ अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा,''ये बहुत अच्छी बात है। जब तक PM और उत्तर प्रदेश के सीएम इसके साथ नहीं जुड़ेंगे, तब तक इसका विकास कागज पर ही दिखेगा..धरातल पर नहीं दिखेगा: