मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अवसर पर कोऑपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। राष्ट्रपति इरफा…

प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अवसर पर कोऑपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। राष्ट्रपति इरफान अली 8-14 जनवरी 2023 के दौरान भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं और 17वें पीबीडी में मुख्य अतिथि हैं।


दोनों नेताओं ने ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और रक्षा संबंधों के क्षेत्र में सहयोग सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और गुयाना के लोगों के बीच मित्रता के 180 साल पुराने ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा उन्हें और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राष्ट्रपति इरफान अली द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस के समापन सत्र और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। वे 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी भाग लेंगे।


इंदौर के अलावा, राष्ट्रपति अली दिल्ली, कानपुर, बेंगलुरु और मुंबई भी जायेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।