नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 10 सितंबर, 2023 को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 समूह की अध्यक्षता सौंप दी। अगले एक साल तक ब्राजील जी20 की अध्यक्षता करेगा| यह जी20 प्रोग्राम रियो डी जनेरियो में होगा| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में कहा कि,''Troika spirit में हमारा पूर्ण विश्वास है। ब्राज़ील को हम पूरा सहयोग देंगे और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, G-20 हमारे साझा लक्ष्यों को और आगे बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं ब्राज़ील के राष्ट्रपति और मेरे मित्र लूला-डी-सिल्वा को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। और मैं उनको प्रेसीडेंसी का गेवल सौंपता हूँ। मैं राष्ट्रपति लूला को इस अवसर पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूँ।
जैसा आप सब जानते हैं, भारत के पास नवंबर तक G-20 प्रेसीडेंसी की जिम्मेदारी है। अभी ढाई महीने बाकी हैं।इन दो दिनों में, आप सभी ने अनेक बातें यहां रखी हैं, सुझाव दिए हैं, बहुत सारे प्रस्ताव रखे हैं।हमारी ये ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उनको भी एक बार फिर देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G-20 समिट का एक वर्चुअल सेशन और रखें।उस सेशन में हम इस समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इन सबकी डिटेल्स हमारी टीम आप सभी के साथ शेयर करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।
मोदी ने कहा, “इसी के साथ, मैं इस G-20 समिट के समापन की घोषणा करता हूँ। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर का रोडमैप सुखद हो।
स्वस्ति अस्तु विश्वस्य! यानि संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो।