मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PM मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर की बातचीत, कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए भारत द्वा…

PM मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर की बातचीत, कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा
PM मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर की बातचीत, कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए भारत द्वारा किये जा रहे प्रयासों समेत भारत और यूरोपीय संघ में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में त्वरित सहयोगदेने के लिए यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों की सराहना की।




दोनों नेताओं ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि पिछले साल जुलाई में हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद से आपसी रणनीतिक साझेदारी में नए सिरे से तेजी आई है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की 8 मई 2021 को आभासी प्रारूप में होनेवाली आगामी बैठक भारत-यूरोपीय संघ के बीच पहले से ही चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को नए सिरे से गति प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।



भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की आगामी बैठक यूरोपीय संघ + 27 के प्रारूप में होने वाली पहली बैठक होगी और यह भारत-यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के दोनों पक्षों की साझी आकांक्षा को दर्शाती है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।