मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

COVID -19 Vaccine: अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा और संस्थान के दल से की बातचीत

पुणे: कोरोनावायरस वैक्सीन (Covid Vaccine) से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन शहरों के दौरे के तहत अपने आखिरी पड़ाव पर पुणे पहुंचे|सीरम इंस्टिट्यूट कोरोना वैक्…

COVID -19 Vaccine: अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा और संस्थान के दल से की बातचीत
COVID -19 Vaccine: अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा और संस्थान के दल से की बातचीत | फ़ोटो: TVL News

पुणे: कोरोनावायरस वैक्सीन (Covid Vaccine) से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन शहरों के दौरे के तहत अपने आखिरी पड़ाव पर पुणे पहुंचे|सीरम इंस्टिट्यूट कोरोना वैक्सीन ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनिका के साथ मिलकर बना रही है|




प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया और संस्थान के दल से बातचीत की। संस्थान ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 के टीके के उत्पादन से संबंधित अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।




प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के दल से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ टीके के उत्पादन के संबंध में भी विस्तार से बताया। उनकी उत्पादन इकाई का अवलोकन करने का भी अवसर मिला।

 


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी भारत बायोटेक के संयंत्र पहुंच कर कोरोना वैक्सीन विकास के संबंध में जानकारी ली|



प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट मे कहा, "हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा में, स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। अब तक के परीक्षणों में हुई प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम त्वरित प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर कार्य कर रही है।"





इससे पहले, पीएम मोदी ने गुजरात में फार्मा प्रमुख जाइडस कैडिला के संयंत्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन से जुड़े घटनाक्रमों की जानकारी ली थी| पीएम मोदी ने वैक्सीन बनाने के काम में जुटी के प्रयासों की सराहना भी की, साथ ही कहा कि भारत सरकार सक्रिय रूप से उनके साथ काम कर रही है|




एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। मैं उनके इस कार्य हेतु किये जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।”

















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।