नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक निकाले गए मार्च को पुलिस ने रोक दिया है| कृषि कानूनों ??र किसानों के समर्थन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक निकाल रहे मार्च जा दिल्ली पुलिस ने बीच में ही रोक दिया है|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे| प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी विरोध का आतंक के तत्वों में वर्गीकृत किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम किसान के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।
जवान किसान का बेटा होता है, जो किसानों की आवाज ठुकरा रहा है, अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है जबकि देश का अन्नदाता बाहर ठंड में बैठा है तो उस सरकार के दिल में क्या जवान, किसान के लिए आदर है या सिर्फ अपनी राजनीति, अपने पूंजीपति मित्रों का आदर है? :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
राहुल गांधी का ट्वीट- अन्नदाता का साथ देना होगा
‘भारत के किसान त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।’’
नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि आज के लिए कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जिन तीन नेताओं के पास अनुमति पत्र है, वो राष्ट्रपति भवन जाएंगे।
चाणक्यपुरी एसीपी प्रज्ञा ने कहा कि जिन नेताओं को अनुमति दी गई है, सिर्फ वही नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे।