मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“...'नाकाम' प्रधानमंत्री हैं, चीन का नाम लेने से भी डरते हैं ”: तवांग झड़प पर ओवैसी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम…

“...'नाकाम' प्रधानमंत्री हैं, चीन का नाम लेने से भी डरते हैं ”: तवांग झड़प पर ओवैसी ने मोदी सरकार पर बोला हमला
“...'नाकाम' प्रधानमंत्री हैं, चीन का नाम लेने से भी डरते हैं ”: तवांग झड़प पर ओवैसी ने मोदी सरकार पर बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं। 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं। अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते|


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''ये सब इनकी नाकामी है। आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए। देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं। व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है|



असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''हमारे 56 इंच के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से इतना घबराते क्यों हैं? क्या वजह है कि ढाई साल से चीन लदाख में हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर के बैठा है और मोदीजी के मुंह से चूं तक नहीं निकलती? इतनी मजबूत सेना है हमारी और इतना डरा हुआ नेता, क्यों?



 AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,'चीन ने तवांग में जो ज़ुर्रत की है, वो सिर्फ हमारे PM और सरकार की कमज़ोरी को दर्शाता है। सेना ने उसका जवाब दिया है पर चीन की ये हिम्मत इसलिए हुई है क्यूंकि मोदीजी ने जून 2020 में गलवान के बाद कहा "न कोई घुसा है"।


अरुणाचल में LAC के पास भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प, घायल सैनिक गुवाहाटी अस्पताल में कराया गया भर्ती   

बता दें, 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प हुई थी। झड़प में 20-30 भारतीय सैनिकों के घायल होने की खबर है। LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।