मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी, बोले प्रधानमंत्री मोदी-थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में 7 वीं बार आज यानि मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया और लापरवाही…

जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी, बोले प्रधानमंत्री मोदी-थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है
जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी, बोले प्रधानमंत्री मोदी-थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में 7 वीं बार आज यानि मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया और लापरवाही न करने की अपील की। कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं,  बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं,  तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।




PM मोदी ने कहा कि,''एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ-साथ चलेंगे तभी जीवन में खुशीयां बनी रहेंगी।  उन्होंने कहा, दो गज की दूरी,  समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना  और  मास्क का ध्यान रखिए|



PM मोदी ने कहा कि,''आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे|जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए।   जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती,  हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है|




PM मोदी ने कहा कि,''बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए  जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं|कोरोना की vaccine जब भी आएगी,  वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक vaccine पहुंचे,  इसके लिए तेजी से काम हो रहा है| PM मोदी ने कहा कि,''याद रखिए,  जब तक दवाई नहीं,  तब तक ढिलाई नहीं...






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।