मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जरूरत थी 'नकद आर्थिक सहायता और रोजगार गारंटी' की; लेकिन मोदी सरकार ने एक बार फिर थमा दिया 'लोन गारंटी' का झुनझुना: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 'लोन गारंटी योजना' पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है| लोन गारंटी योजना'…

जरूरत थी 'नकद आर्थिक सहायता और रोजगार गारंटी' की; लेकिन मोदी सरकार ने एक बार फिर थमा दिया 'लोन गारंटी' का झुनझुना: प्रियंका गांधी
जरूरत थी 'नकद आर्थिक सहायता और रोजगार गारंटी' की; लेकिन मोदी सरकार ने एक बार फिर थमा दिया 'लोन गारंटी' का झुनझुना: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 'लोन गारंटी योजना' पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है| लोन गारंटी योजना' पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, "जरूरत थी  नकद आर्थिक सहायता और रोजगार गारंटी की  लेकिन केंद्र सरकार ने एक बार फिर "लोन गारंटी" का झुनझुना थमा दिया। 




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, " कोरोना से प्रभावित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, छोटे उद्योगों और कामगारों को नकद आर्थिक सहायता और रोजगार गारंटी की जरूरत थी। लेकिन केंद्र सरकार ने एक बार फिर "लोन गारंटी" का झुनझुना थमा दिया। 



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''जनता से वसूली की बात करें तो पेट्रोल-डीजल पर ही टैक्स वसूली से सरकार लगभग 4 लाख करोड़ कमा चुकी है, लेकिन जनता को देने के नाम पर लोन देती है।




इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि,''क्या कोई भी ऐसी चीज है जो इस सरकार में सस्ती हुई हो? बस जुमले, झूठे वादे और खुद की कही बातों से यूटर्न सरकार मुफ्त में बांट रही है।




बता दें की,''वित्त मंत्री ने कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की|  निर्मला सीतारमण ने कहा,''कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना है और स्वास्थ्य सेक्टर के लिए 50,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं| इस स्कीम में अकेले 50,000 करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए दिया जा रहा है, बाकी 60,000 करोड़ अन्य सेक्टरों में दिया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।