नई दिल्ली: पेगासस फोन हैकिंग विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में फिर एक बड़ा दावा हुआ है। इसमें कहा गया है कि फोन हैकर्स के निशाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी है। Pegasus जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला|
पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के फोन हैक होने की खबरों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है| कई मीडिया वेबसाइट्स की रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के फोन नंबर उस लीक डेटाबेस में पाए गए हैं, जिसमें इजरायली स्पाइवेयर ‘पेगासस’ का इस्तेमाल किया गया था|
प्रियंका गांधी ने कहा,''पेगासस के जरिए जासूसी से जुड़े खुलासे बहुत ही घिनौनी कारगुजारियों की तरफ इशारा करते हैं। अगर ये सच है, तो मोदी सरकार संविधान द्वारा देशवासियों को दिए गए निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला कर रही है। इससे लोकतंत्र तो हलकान होगा ही, ये देशवासियों के निजता के अधिकार को कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो लगता है कि मोदी सरकार ने निजता के अधिकार पर गंभीर और भयावह हमला किया है|“पेगासस को लेकर हो रहे खुलासे घृणित हैं| अगर यह सच है, तो ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने निजता के अधिकार पर एक गंभीर और भयावह हमला शुरू कर दिया है| मौलिक अधिकार के रूप में भारतीय नागरिकों को संवैधानिक रूप से गारंटी दी गई है. यह लोकतंत्र का अपमान है और हमारी स्वतंत्रता पर बुरा प्रभाव डालता है|