मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फ़र्ज़ी 16 कंपनियों ने भी भाजपा को दिया 419 करोड़ का चंदा: इलेक्टोरल बॉन्ड केस को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकर पर हमला, पूछा- क्या PM देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

नई दिल्ली:चुनावी बांड | इलेक्टोरल बॉन्ड केस को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकर पर हमला बोला है| 38 कॉरपोरेट समूहों, जिन्हें केंद्र या भाजपा की राज्य सरकारों से 179 कॉन्ट्रैक्ट्स और परि…

फ़र्ज़ी 16 कंपनियों ने भी भाजपा को दिया 419 करोड़ का चंदा: इलेक्टोरल बॉन्ड केस को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकर पर हमला, पूछा- क्या PM देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?
फ़र्ज़ी 16 कंपनियों ने भी भाजपा को दिया 419 करोड़ का चंदा: इलेक्टोरल बॉन्ड केस को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकर पर हमला, पूछा- क्या PM देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:चुनावी बांड | इलेक्टोरल बॉन्ड केस को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकर पर हमला बोला है| 



38 कॉरपोरेट समूहों, जिन्हें केंद्र या भाजपा की राज्य सरकारों से 179 कॉन्ट्रैक्ट्स और परियोजनाओं की मंजूरी मिली है, ने चुनावी बॉन्ड से चंदा दिया। भाजपा को चुनावी बॉन्ड से दिए गए 2,004 करोड़ रुपये के चंदे के बदले इन कंपनियों को परियोजनाओं और अनुबंधों में कुल 3.8 लाख करोड़ रुपये मिले हैं।



41 कॉरपोरेट समूहों को ईडी/सीबीआई/आईटी के कुल 56 छापे का सामना करना पड़ा है। इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये दिए हैं, जिनमें से 1,853 करोड़ रुपये छापे के बाद दिए गए थे। 16 फर्जी कंपनियों ने चंदा दिया। फर्जी कंपनियों द्वारा दिए गए कुल 543 करोड़ चंदे में भाजपा को 419 करोड़ रुपये का चंदा मिला।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में  लिखा, “

◾इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया, बदले में इन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले।


◾41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया।


◾16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया।


देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?  ''







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।