नई दिल्ली: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दिल्ली में हुई सुरक्षा में चूक के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'जब उनके (BJP) वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ़ है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग। CRPF जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं|
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई थी| इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी जवाब दिए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी खुद प्रोटोकॉल तोड़ते हैं|
अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा कि सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा करूं| कांग्रेस सांसद ने कहा,'मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहा हूं, ऐसे में 'बुलेट प्रूफ गाड़ी' में कैसे चल सकता हूं? जब दूसरे नेता गाड़ी से बाहर निकलते हैं, रोड शो करते हैं तो कोई प्रोटोकॉल नहीं टूटता, लेकिन मेरे लिए केस बना रहे हैं।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा| राहुल गांधी ने कहा कि 'जब उनके (BJP) वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ़ है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग। CRPF जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं|