मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया: पुडुचेरी में बोले अमित शाह

पुडुचेरी: पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "'मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की…

छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया: पुडुचेरी में बोले अमित शाह
छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया: पुडुचेरी में बोले अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

पुडुचेरी: पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "'मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है| उन्होंने कहा,'नरेंद्र मोदी ने 115 से ज़्यादा योजनाओं को यहां भेजकर पुडुचेरी के सर्वांगीण विकास के लिए कदम आगे बढ़ाए। मगर यहां एक सरकार थी जो छोटी राजनीति करना चाहती थी, इनके मन में डर था कि अगर पुडुचेरी में ये योजनाएं लोकप्रिय होती हैं तो उनकी नींव खत्म हो जाएगी|




मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांंग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराया है। आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने अनुवाद करने में भी झूठ बोले, इस तरह के झूठे व्यक्ति को आपने मुख्यमंत्री बनाया| उनकी नज़र पुडुचेरी के विकास के लिए नहीं उठी। गांधी परिवार की सेवा करने में और चरण स्पर्श करने में ही उनका ध्यान रहता था। कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुडुचेरी में ही नहीं पूरे देश में बिखर रही है|




शाह ने कहा, इस छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया। पुडुचेरी के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हम IT पार्क लाएंगे, मैं नारायणसामी जी को पूछना चाहता हूं, 5 साल खत्म हो गए, आपका वो IT पार्क कहां है, हमें पता दे दो हम जाकर देख लें|




मंत्री अमित शाह ने कहा,'स्थानीय निकाय के चुनाव लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आप बताइये ये चुनाव होने चाहिए या नहीं? लेकिन यहां 14 वर्षों से हाईकोर्ट के कहने के बाद भी निकाय चुनाव नहीं हुए।  क्योंकि उन्हें डर था कि चुनाव हुआ तो भाजपा का कमल यहां खिल जाएगा।मैं पुदुचेरी की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप NDA सरकार बनाइए, 2022 आजादी के 75 साल जब होंगे तब यहां पर हर गरीब के घर में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी। प्रधानमंत्री जी ने पुदुचेरी को BEST बनाने की बात कही है। B- Business Hub E- Education Hub S- Spiritual Hub T- Tourism Hub BEST के चारों शब्द ही पुदुचेरी के विकास की नींव हैं। इसके आधार पर पुदुचेरी को देश का गहना बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।