मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Rafale in India: अंबाला एयरबेस पर राफेल विमान ने की सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली: चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप बुधवार दोपहर को अंबाला एयरबेस पर पहुंच गई है।।राफेल जेट विमान का पहला बैच दोपहर करीब 3:30 बजे अ…

Rafale in India: अंबाला एयरबेस पर राफेल विमान ने की सुरक्षित लैंडिंग
Rafale in India: अंबाला एयरबेस पर राफेल विमान ने की सुरक्षित लैंडिंग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप बुधवार दोपहर को अंबाला एयरबेस पर पहुंच गई है।।राफेल जेट विमान का पहला बैच दोपहर करीब 3:30 बजे अंबाला एयरबेस पहुंचा| रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत बताया। साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना को इसके लिए बधाई दी।



Rafale In India




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल विमानों का भारत में स्वागत किया। 5 राफेल विमान के अंबाला पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,'' राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्... स्वागतम्! #RafaleInIndia (इसका मतलब है 'राष्ट्र की रक्षा से बड़ा न कोई पुण्य है, कोई न व्रत है और न ही कोई यज्ञ है। आकाश को स्पर्श करने वाले... स्वागत है।)




भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इनकी तस्वीरों को भी शेयर किया। वायु सेना ने अपने ट्वीट में लिखा, गोल्डेन एरो का स्वागत है। राफेल विमानों का सुखोई ने स्वागत किया। बता दें कि राफेल विमानों के बेड़े को वायु सेना ने 'गोल्डेन एरो' नाम दिया है।





हरियाणा: अंबाला एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमान को वाटर सैल्यूट दिया गया। आज 5 राफेल विमान अंबाला एयरबेस पहुंचे हैं।



राफेल अंबाला में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का आना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह





अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों ने लैंडिंग कर ली है। विमान ने सोमवार को फ्रांस के एयरबेस से उड़ान भरी थी।



-पांच राफेल लड़ाकू विमान अंबाला पहुंचे।




-पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय एयरबेस में आ चुके हैं|




संयुक्त अरब अमीरात से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद भारतीय राफेल ने पश्चिमी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता के साथ संपर्क किया।





अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है। धुलकोत, बल्देव नगर, गरनाला और पंजखोरा सहित सैन्य अड्डे से लगे गांवों में धारा 144 लागू कर चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया।अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान होंगे। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है।



हिन्दुस्तान का आसमान आज राफेल की गर्जना से और देश का माथा आज गौरव से गौरवान्वित होगा। अगर मातम होगा तो केवल तीन जगह होगा, चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं उनके यहां| जो लोग रोज सुबह उठकर कभी सेना का मनोबल गिराते हैं, कभी देश के सम्मान और स्वाभिमान को आहत करते हैं, अच्छा होगा अगर ऐसे लोग किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लें: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा





पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा हरियाणा के अंबाला एयरबेस में तैनात रहेगा। लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचेंगे।




हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। उस समय एयरबेस पर वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे।




भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल विमानों का पहला बैच आज अंबाला पहुंचेगा। अंबाला एयरबेस के पास स्थित 4 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। राफेल विमानों की लैंडिंग के दौरान छतों पर लोगों के एकत्र होने और तस्वीरें लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।



आज हिन्दुस्तान में एक इतिहास रचा जा रहा है, फाइटर प्लेन का सरताज राफेल आज अंबाला आ रहा है। अंबाला के लोग पलकें बिछा कर उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, कोरोना है लोगों को इकट्ठा नहीं किया जा सकता नहीं तो सारा शहर इकट्ठा होकर भंगड़ा डालता, ढोल बजाता: अनिल विज, हरियाणा के मंत्री





हरियाणा: भारत वायु सेना (IAF)के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल विमानों का पहला जत्था आज अंबाला पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अंबाला में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।