नई दिल्ली: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का आज यानी सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया| भंवरलाल मेघवाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है|
भंवरलाल मेघवाल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,''मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के देहांत की ख़बर दुखद है। वे 4 दशकों से जनसेवा को समर्पित रहे और कांग्रेस विचारधारा को धरातल पर मज़बूत करने का काम करते रहे। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा: वे एक अनुभवी नेता थे जो राजस्थान की सेवा के लिए हमेशा उत्साहित रहे।
राजस्थान अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया,''राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के दुःखद निधन की वजह से कल 17 नवंबर को #राजकीय_शोक घोषित किया गया है और इसी वजह से कल बिड़ला ऑडिटोरियम में 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम स्थगित किया गया है
गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया,'कांग्रेस के सीनियर नेता, मेरे साथी मंत्री और गुरु श्री भंवर लाल मेघवाल जी के निधन का दुखद समाचार मिला।कांग्रेस परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।ऊं शांति