मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार,......पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त: मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला| शुक्रवार को उन्होंने कहा कि एक ओर तो खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 11.1 फीसदी पार पहुंच गई है, लेक…

खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार,......पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त: मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला
खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार,......पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त: मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला| शुक्रवार को उन्होंने कहा कि एक ओर तो खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 11.1 फीसदी पार पहुंच गई है, लेकिन सरकार कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दे रही है|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,''खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार! लेकिन मोदी सरकार केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) कर्मचारियों का DA(महंगाई भत्ता) बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है।सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!




इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,पहले किया तुग़लकी लॉकडाउन, करोड़ों मज़दूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ़ बातों की है मोदी सरकार,  कुचल रही ग़रीबों के अधिकार।




दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में एक सर्वे के हवाले से कहा गया है कि देश में मनरेगा मजदूरों को अपनी दिहाड़ी का पैसा निकालने के लिए भी बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ उस खबर का स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किया है। इस खबर के अनुसार, एक मनरेगा मजदूर को पोस्ट ऑफिस जाने का एक बार का खर्च 6 रुपये तक आता है। इसके अलावा बैंक जाने पर 31 रुपये और एटीएम तक जाने और नकद निकालने के लिए उन्हें 67 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस तरह मजदूर को अपनी की मजदूरी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।