मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PM की सोची समझी चाल थी नोटबंदी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ों रूपये कर्ज माफ किया जा सके: राहुल गांधी

नई दिल्ली: नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है| नोटबंदी के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी प…

PM की सोची समझी चाल थी नोटबंदी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ों रूपये कर्ज माफ किया जा सके: राहुल गांधी
PM की सोची समझी चाल थी नोटबंदी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ों रूपये कर्ज माफ किया जा सके: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है| नोटबंदी के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि,''नोटबंदी PM की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ों रूपये कर्ज माफ किया जा सके|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,' चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कदम का मकसद अपने कुछ उद्योगपति मित्रों की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''नोटबंदी PM की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ रूपये क़र्ज़ माफ़ किया जा सके। ग़लतफ़हमी में मत रहिए- ग़लती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए। 





कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'मोदी ने भारत का गौरव-उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और हमें मिलकर पुनः भारत बनाना है| बता दें कि,''कांग्रेस नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ को “विश्वासघात दिवस” के तौर पर मना रही है|





राहुल गांधी ने तर्क दिया कि सवाल यह है कि बांग्लादेश की इकोनॉमी कैसे भारत (India) की अर्थव्यवस्था से  आगे बढ़ गई. जबकि एक वक्त था जब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली अर्थव्यवस्था में से एक थी| कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार कोविड को इसकी वजह बताया है| लेकिन कोविड बांग्लादेश और विश्व में अन्य जगह भी है| कोविड की बजाय नोटबंदी और जीएसटी इसकी वजह है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “नोटबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर एक हमला किया था| उन्होंने किसानों, श्रमिकों और छोटे दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया था|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।