नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और किसान कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा, 2014- मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन कमिशन वाला.. MSP 2015- मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा ..अब 2020- काले किसान क़ानून
मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया,2014- मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन कमिशन वाला ..MSP 2015- मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा... 2020- काले किसान क़ानून| मोदी जी की नीयत ‘साफ़’.. कृषि-विरोधी नया प्रयास... किसानों को करके जड़ से साफ़... पूँजीपति ‘मित्रों’ का ख़ूब विकास।
इससे पहले उन्होंने कहा,''मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन ख़ुद के कुशासन और ग़लत नीतियों को नहीं। देश कितने और #Act Of Modi झेलेगा?
कृषि विधेयक को लेकर संसद से सड़क तक पर प्रदर्शन की तैयारी चल रही है| जहां एक ओर किसान पंजाब-हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है| वहीं, विपक्ष संसद में इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में है| सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के दिशा निर्देश पर एक व्यापक जन आंदोलन की तैयारी कर ली है।
सुरजेवाला ने कहा,''संसद के अंदर संसदीय लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, सड़कों पर किसान को लाठियों से पीठ कर प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है! खेत-खलियानों में, सड़कों-बाज़ारों में, मज़दूरों व किसान की आजीविका छीनी जा रही है, और संसद के अंदर उनके नुमाइंदों की आवाज़ दबाई जा रही है! उन्होंने कहा कि,''नरेंद्र मोदी जी की सरकार, 'बंदी सरकार' बन गई है! पहले नोटबंदी की, उसके बाद GST लाकर व्यापार बंदी की, उसके बाद लॉकडाउन लगाकर देश बंदी की, और अब खेत-खलियान बंदी करने की तैयारी है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''मोदी जी ने 3 काले कानूनों से केवल किसान-खेत मजदूर नही देश के SC-ST व OBC वर्गों पर हमला बोला है उनकी रोजी-रोटी पर हमला बोला है देश के गरीब व उनके पेट व थाली पर हमला बोला है कांग्रेस जिसने हमेशा देश के लिए कुर्बानी दी, एक-एक कतरा खून का बहाकर देश के 130Cr लोगो के लिए संघर्ष करेगी