मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और नफ़रत - भाजपा ने कई हथियारों से भारत की जनता पर आक्रमण किया: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा,“ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और नफ़रत - भाजपा ने कई हथियारों से भारत की जनता पर आक्रमण किया है।…

ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और नफ़रत - भाजपा ने कई हथियारों से भारत की जनता पर आक्रमण किया: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और नफ़रत - भाजपा ने कई हथियारों से भारत की जनता पर आक्रमण किया: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा,“ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और नफ़रत - भाजपा ने कई हथियारों से भारत की जनता पर आक्रमण किया है। देश को एक दुर्घटना की दिशा में छोड़ दिया है। राहुल गांधी ने कहा- इसी दुर्घटना को रोकने की कोशिश है भारत जोड़ो यात्रा। पूरे भारत को एकजुट करना, प्रगति की दिशा में मोड़ना, साथ आवाज़ उठा कर, हाथ से हाथ मिला कर।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा,''21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति  .

सबसे अमीर 1% आबादी के पास हिंदुस्तान का 40% धन . राहुल गांधी ने कहा,“UPA ने 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को ग़रीबी से निकाला। 

 PM की 'ग़रीबी बढ़ाओ' नीतियों ने उन्हें फिर ग़रीबी में धकेला। भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के ख़िलाफ़ देश की हुंकार है।“



इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया  था,'',सबसे ग़रीब, 50% आबादी का GST में योगदानः 64% 

सबसे अमीर, 10% आबादी का GST में योगदानः 3% 

राहुल गांधी ने कहा,“गब्बर सिंह टैक्स’ - अमीरों को छूट, ग़रीबों को लूट“



आज मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा,“भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है।जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है|



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,“भाजपा ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धँसता जा रहा है। भारत में सबसे अमीर 1% के पास देश की कुल संपत्ति का 40% से ज़्यादा हिस्सा है, जबकि आधी आबादी के पास 3% ही हिस्सा बचा है!  #BharatJodoYatra,आर्थिक असमानता की खाई को भरने का आंदोलन है।



आपको बता दें कि,''भारत में अमीर और गरीब के बीच की 'खाई और बढ़' गई है| भारत की कुल संपत्ति के 40 फीसदी से अधिक हिस्से पर देश के महज एक फीसदी सबसे दौलतमंद लोगों का कब्जा है, जबकि 50 फीसदी आबादी के पास देश कुल संपत्ति का सिर्फ तीन फीसदी हिस्सा ही है| ऑक्सफैम की रिपोर्ट में  यह खुलासा हुआ है|



 रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे रईस लोगों की कुल दौलत बढ़कर 660 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 54.12 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है| यह रकम भारत सरकार के पूरे बजट को डेढ़ साल से ज्यादा वक्त तक फंड करने के लिए काफी है|


देश की 40% से ज्यादा संपत्ति पर 1% अमीरों का कब्जा, 50% आबादी के पास सिर्फ 3% संपत्ति


ऑक्सफैम के मुताबिक देश में रईसों की संख्या और उनकी दौलत में इजाफा होने के बावजूद टैक्स में उनका योगदान बेहद कम है| रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 के दौरान गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के जरिए जुटाए गए 14.83 लाख करोड़ रुपये में देश के 10 फीसदी सबसे अमीर लोगों का योगदान महज 3 फीसदी रहा, जबकि इसमें करीब 64 फीसदी योगदान उन लोगों ने किया, जो आर्थिक हैसियत के लिहाज से देश के सबसे कमजोर 50 फीसदी तबके में आते हैं




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।