मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हिटलर भी चुनाव जीत जाता था: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था, हिटलर भी चुनाव जीत जाता था। हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे-पूरे संस्था…

हिटलर भी चुनाव जीत जाता था: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
हिटलर भी चुनाव जीत जाता था: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था, हिटलर भी चुनाव जीत जाता था। हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे-पूरे संस्थान उसके हाथ में थे, उसके हाथ में पैरामिलिट्री फॉर्सेज थी, उसके पास पूरा का पूरा ढांचा था | मुझे भी पूरा का पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा कि इलेक्शन कैसे जीता जाता है|



प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘‘लोकतंत्र की जो मौत हो रही है, उसके बारे में आपको क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है| आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाने चाहते हैं, समाज को बांटा जा रहा है, उसके बारे में चर्चा करना चाहते हैं | हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, सड़क पर अरेस्ट किया जाता है, ये आज हिंदुस्तान की हालत है| वर्तमान माहौल में मीडिया हिम्मत नहीं दिखा सकती|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है। मतलब देश का लीगल स्ट्रक्चर होता है, इलेक्टोरल स्ट्रक्चर होता है, जो देश की मीडिया होती है। उसके बल पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन इन सभी संस्थानों में सरकार ने अपने लोग बिठा रखे हैं| हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है, महंगाई बढ़ती जा रही है। पता नहीं ये आंकड़े वित्त मंत्री को दिख रहे हैं या उनको कहा गया है कि बस कुछ भी बोलते जाइए| सच्चाई एक है, लेकिन धारणा अलग बनाई जाती है। कहते हैं- स्टार्टअप इंडिया से पूरा ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया। लेकिन आप दिखाइए कि स्टार्टअप इंडिया कहां है? स्टार्टअप इंडिया लोगों को सड़क पर फेंक रही है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।