नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर PM मोदी पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा कि,'''मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता। राहुल गांधी ने कहा कि,';कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा,''मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता। कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!
इससे पहले,''कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि,' देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा,''आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना होगा। पीडियाट्रिक स्वास्थ्य सुविधाएँ व वैक्सीन-इलाज के प्रोटोकॉल अभी से तैयार होने चाहिए। देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है।