मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ग़द्दारों ने चीन को दे दी है हिन्दुस्तान की जमीन: भारत-चीन डिसइंगेजमेंट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली: चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला| राहुल गांधी ने कहा,'' ग़द्दारों ने भारत माता को चीरकर एक टुकड़ा चीन को…

ग़द्दारों ने चीन को दे दी है हिन्दुस्तान की जमीन: भारत-चीन डिसइंगेजमेंट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप
ग़द्दारों ने चीन को दे दी है हिन्दुस्तान की जमीन: भारत-चीन डिसइंगेजमेंट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला| राहुल गांधी  ने कहा,'' ग़द्दारों ने भारत माता को चीरकर एक टुकड़ा चीन को दे दिया| बता दें कि,'राज्यसभा में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर कहा कि पांगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ डिसइंगेजमेंट का जो समझौता हुआ, दोनों पक्ष अपनी सेनाओं को हटाएंगे|




राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है| कांग्रेस नेता ने कहा मोदी जी इसका जवाब दें। मोदी  जी ने चीन के सामने सिर झुका दिया है। जो रणनीतिक क्षेत्र है जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला| 



कांग्रेस नेता ने कहा,''मुझे इंडियन आर्मी पर भरोसा है, एयरफोर्स पर भरोसा है, नेवी पर भरोसा है और हिंदुस्तान की जनता पर भरोसा है। मुझे इन लोगों पर भरोसा है| राहुल गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी इस देश की रक्षा करने की है और प्रधानमंत्री ने वो ज़िम्मेदारी नहीं निभाई है। सच्चाई यही है कि हमारी ज़मीन उन्होंने चीन को दी है




राहुल गांधी ने पूछा,'' मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए। क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है| हिंदुस्तान की पवित्र जमीन नरेंद्र मोदी ने चीन को पकड़ाई है। चीन के सामने नरेंद्र मोदी ने मत्था टेक दिया है




राहुल गांधी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री डरपोक हैं, जो चीन के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते| वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं।  वे सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं| 




- नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को दी है। 

- नरेंद्र मोदी चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए। 

- हमारी आर्मी खड़ी है, वो तैयार हैं खड़े होने के लिए। एयरफोर्स तैयार है, नेवी तैयार है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री तैयार नहीं हैं | सफलता इस बात की हो सकती है कि प्रधानमंत्री जी चीन के सामने झुक गए और ये चीन की सफलता है, हिंदुस्तान की नहीं|




राहुल गांधी ने कहा कि,''पूरी दुनिया कह रही है कि चीन हमारे घर के अंदर आ गया और हमने उनको अपना घर दे दिया। यह पेट्रोलिंग की बात नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हमारी भारत माता फिंगर 4 तक थी। अब भारत माता का एक टुकड़ा चीन के पास है|






बता दें कि,''राज्यसभा में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर बयान दिया। पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि फ्रिक्शन क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट के लिए भारत का यह मत है कि 2020 की फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट जो एक-दूसरे के बहुत नजदीक हैं वे दूर हो जाएं और दोनों सेनाएं वापस अपनी-अपनी स्थाई एवं मान्य चौकियों पर लौट जाएं|




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि',''सितंबर, 2020 से लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई है कि इस डिसइंगेजमेंट का परस्पर स्वीकार्य करने का तरीका निकाला जाए। अभी तक वरिष्ठ कमांडर के स्तर पर 9 राउंड की बातचीत हो चुकी है|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि',पांगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ डिसइंगेजमेंट का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों पक्ष फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट को फेसड, कोऑर्डिनेडेड और वेरिफाइड मैनर में हटाएंगे| चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को नॉर्थ बैंक में फिंगर 8 के पूर्व की दिशा के तरफ रखेगा और इसी तरह भारत भी अपनी सेना की टुकड़ियों को फिंगर 3 के पास अपने स्थायी बेस पर रखेगा। इसी तरह की कार्यवाही दोनों पक्षों द्वारा साउथ बैंक एरिया में की जाएगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।