मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी का बड़ा दावा: ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद छापेमारी की तैयारी कर रही है ED, बोले-“बाहें फैला कर रहा हूं इंतजार”

नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके खिलाफ छापेमारी करने की योजना ब…

राहुल गांधी का बड़ा दावा: ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद छापेमारी की तैयारी कर रही है ED, बोले-“बाहें फैला कर रहा हूं इंतजार”
राहुल गांधी का बड़ा दावा: ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद छापेमारी की तैयारी कर रही है ED, बोले-“बाहें फैला कर रहा हूं इंतजार” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके खिलाफ छापेमारी करने की योजना बना रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी का “खुली बांहें” और “चाय और बिस्कुट” के साथ इंतजार करेंगे क्योंकि ईडी के “अंदरूनी सूत्रों” ने उन्हें बताया है कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।



 नेता प्रतिपक्ष श्री गांधी ने एक्स पर लिखा, "जाहिर है कि, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के “अंदरूनी सूत्रों” ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।"



पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा, ''“मैं ED का खुली बाहों के साथ इंतजार कर रहा हूँ...चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।”




बता दें कि,'केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा में भाग लेते हुए, राहुल गांधी ने सोमवार को प्राचीन भारत के दो प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में से एक महाभारत से ‘चक्रव्यूह’ की अवधारणा का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करने के लिए किया था। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने भारतीयों को आधुनिक "चक्रव्यूह" में फंसा दिया है।



“.....जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है”

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि, “हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। 



श्री गांधी ने कहा था, "21वीं सदी में एक और 'चक्रव्यूह' रचा गया है। यह कमल के आकार का है और प्रधानमंत्री इस प्रतीक (कमल) को अपनी छाती पर पहनते हैं। जो अभिमन्यु के साथ किया गया, वही भारत के साथ— युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे तथा मध्यम व्यवसायों के साथ किया जा रहा है।"



आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग- मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडानी और अंबानी

श्री गांधी ने कि, “जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है।  अभिमन्यु को चक्रव्यूह में 6 लोगों ने मारा था। आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं।  ये 6 लोग— नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडानी और अंबानी हैं।




गांधी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कार्यपालिका, केंद्रीय एजेंसियां और एकाधिकार पूंजी का विचार, जो दो लोगों (अडानी और अंबानी)को देश की पूरी संपत्ति का मालिक बनने की अनुमति देता है, इस चक्रव्यूह के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा, "आपने बेरोजगारी और पेपर लीक का चक्रव्यूह बनाया है... आप खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, लेकिन जब आपको जवानों की मदद करनी होती है, तो आप पेंशन के लिए पैसे नहीं देते। आपने युवाओं को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसा दिया है।"



 युवाओं के लिए पेपरलीक आज सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बजट में इसकी बात नहीं की गई: राहुल गांधी

श्री गांधी ने कहा कि,''वित्त मंत्री जी ने बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की।    ये एक मजाक है, क्योंकि आपने कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम देश की 500 बड़ी कंपनियों में होगा।  99% युवाओं का इस प्रोग्राम से कोई लेना-देना नहीं है.. यानि आपने पहले टांग तोड़ दी, फिर आप बैंडेज लगा रहे हैं।  सच्चाई ये है कि आपने बेरोजगारी और पेपर लीक का चक्रव्यूह बना दिया है।  युवाओं के लिए पेपरलीक आज सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बजट में इसकी बात नहीं की गई। इसके उलट आपने शिक्षा का बजट घटा दिया है। ''




मोदी ने Indexation और Capital gain tax बढ़ाकर मध्यम वर्ग के लोगों पर ही प्रहार किया

राहुल गांधी ने कहा कि,''देश का मध्यम वर्ग शायद इस बजट से पहले प्रधानमंत्री को सपोर्ट करता था। क्योंकि जब कोरोना में प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग से थाली बजाने और मोबाइल की लाइट जलाने के लिए कहा, तो उन्होंने ये सब किया।    लेकिन इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Indexation और Capital gain tax बढ़ाकर मध्यम वर्ग के लोगों पर ही प्रहार किया है।




BJP के बनाए चक्रव्यूह से करोड़ों लोगों को दर्द हो रहा है

राहुल गांधी ने कहा कि,''कुछ महीने पहले मैंने बढ़ई साथियों के साथ काम किया। वहां मैंने उनसे पूछा कि आपको किस बात से दुख होता है।  उन्होंने बताया - "मैं ये टेबल बनाता हूं, लेकिन जिस शोरूम में ये टेबल रखी जाती है, मैं वहां नहीं जा सकता।" इसी तरह मुझे एक मोची भाई ने बताया कि उसका सम्मान सिर्फ उसके पिता ने किया था।  BJP के बनाए चक्रव्यूह से करोड़ों लोगों को दर्द हो रहा है। इसलिए हम इस चक्रव्यूह को जातिगत जनगणना से तोड़ने जा रहे हैं।  हम आपको इस सदन में जातिगत जनगणना पास करके दिखा देंगे। ''



चक्रव्यूह बनाने वालों को गलतफहमी है: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि, “ चक्रव्यूह बनाने वालों को गलतफहमी है।  उन्हें लगता है कि देश के युवा और पिछड़े लोग अभिमन्यु हैं..  लेकिन वे अभिमन्यु नहीं हैं- अर्जुन हैं, जो आपका चक्रव्यूह तोड़कर फेंक देंगे। 



सेना के जवानों को मोदी सरकार ने अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसा दिया

उन्होंने कहा कि, “??ेना के जवानों को मोदी सरकार ने अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। बजट में अग्निवीरों की पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है।  आप खुद को देशभक्त कहते हैं.. लेकिन जब अग्निवीरों की मदद और जवानों को पैसा देने की बात आती है, तो बजट में आपको एक रुपया नहीं दिखता।




हम किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं INDIA गठबंधन की तरफ से देश के किसानों से कहना चाहता हूं- हम किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे।'' 




मंत्री जी को A1  (अडानी) और A2 (अंबानी) की रक्षा करने का ऑर्डर ऊपर से आया है: राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मंत्री जी को A1 और A2 (अडानी-अंबानी) की रक्षा करने का ऑर्डर ऊपर से आया है। इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ये लोकतंत्र है, मंत्री जी खुशी-खुशी A1 और A2 की रक्षा कर सकते हैं। 


दरअसल, जब राहुल गांधी ने सदन में अंबानी और अडानी का जिक्र किया, तो संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सदन से बाहर के सदस्य का नाम जिक्र नहीं किया जा सकता है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह अंबानी, अडानी का नाम नहीं लेंगे। 



श्री गांधी ने कहा कि मैं A1 और A2 कहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि 'मंत्री जी को A-1, A-2 की रक्षा करनी है। वो ऊपर से आदेश आया है, मैं समझ सकता हूं। ये लोकतंत्र है ....वो डिफेंड कर सकते हैं। मंत्री जी खुशी-खुशी A1 और A2 की रक्षा कर सकते हैं। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।