मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी बधाई

नई दिल्ली: डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। ट्रंप की हार के साथ ही बाइडन के लिए व्हाइट हाउस का रास्ता साफ अब साफ हो गया ह…

राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी बधाई
राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। ट्रंप की हार के साथ ही बाइडन के लिए व्हाइट हाउस का रास्ता साफ अब साफ हो गया है। बाइडन अब अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे।भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस अगली उपराष्ट्रपति होंगी, जो यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी|





कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने और भारतीय मूल की कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई। मुझे भरोसा है कि वह अमेरिका को एकजुट करेंगे और एक स्पष्ट दिशा का मजबूत भाव प्रदान करेंगे।




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई...हमें इसका गर्व होता है कि अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति की जड़े भारत से जुड़ी हैं| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, पी. चिदंबरम,और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बाइडेन और कमला हैरिस के निर्वाचन पर बधाई दी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।