मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर राहुल गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की…

विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर राहुल गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील
विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर राहुल गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं|  विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "विरार के विजय वल्लभ कोविड केंद्र में आग लगने से मरीजों की मौत की दुखद खबर मिली है|पीड़ित परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है| मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं|



विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'' इसकी विस्तृत जांच की जाएगी और 10 दिन में रिपोर्ट लेकर दोषियों पर कार्रवाई होगी|



घटना पर विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के अधिकारी डाॅ. दिलीप शाह ने कहा, रात 3 बजे AC में से अचानक आग नीचे गिरी। ICU में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हुई है। गंभीर मरीज़ों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है|



महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,''ये बहुत दुखद घटना है, इसकी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। बाकी मरीज़ों का दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की, उन्होंने साफ आदेश दिए हैं कि दोषी पाए जाने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।