मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र : विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत, CM ठाकरे ने जांच के दिए आदेश , पीएम मोदी ने जताया दुख

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच आज सुबह महाराष्ट्र से एक और दुखद घटना सामने आई है| महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हो गई। मह…

महाराष्ट्र : विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत, CM ठाकरे ने जांच के दिए आदेश , पीएम मोदी ने जताया दुख
महाराष्ट्र : विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत, CM ठाकरे ने जांच के दिए आदेश , पीएम मोदी ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच आज सुबह महाराष्ट्र से एक और दुखद घटना सामने आई है| महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं|




रात 3 बजे AC में से अचानक आग नीचे गिरी। ICU में आग लगने से 13 मरीज़ों की मौत हुई है। गंभीर मरीज़ों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया हैः डाॅ. दिलीप शाह, विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के अधिकारी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने को अपनी मंजूरी दी है।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।




ये बहुत दुखद घटना है, इसकी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। बाकी मरीज़ों का दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की, उन्होंने साफ आदेश दिए हैं कि दोषी पाए जाने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मंत्री




इसकी विस्तृत जांच की जाएगी और 10 दिन में रिपोर्ट लेकर दोषियों पर कार्रवाई होगीः विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।