मुख्य सामग्री पर जाएँ
6 नवंबर 2026

लोकतंत्र को खत्म करने और यूपीए सरकार को गिराने के लिए तैयार किया गया था AAP को और IAC आंदोलन, अन्ना आंदोलन BJP-RSS का षड्यंत्र था

नई दिल्ली: AAP के संस्थापक सदस्य और नागरिक अधिकारों के वकील प्रशांत भूषण को 2015 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था| वहीं अब वकील प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि यूपीए सरकार को गिराने के लिए इंडि…

लोकतंत्र को खत्म करने और यूपीए सरकार को गिराने के लिए तैयार किया गया था AAP को और IAC आंदोलन, अन्ना आंदोलन BJP-RSS का षड्यंत्र था
लोकतंत्र को खत्म करने और यूपीए सरकार को गिराने के लिए तैयार किया गया था AAP को और IAC आंदोलन, अन्ना आंदोलन BJP-RSS का षड्यंत्र था | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  AAP के संस्थापक सदस्य और नागरिक अधिकारों के वकील प्रशांत भूषण को 2015 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था| वहीं अब वकील प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि यूपीए सरकार को गिराने के लिए इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन "भाजपा और आरएसएस द्वारा समर्थित" था। भूषण IAC के एक प्रमुख सदस्य थे, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले AAP के पूर्व अध्यक्ष थे। 2015 में, उन्हें कथित “पार्टी विरोधी गतिविधियों” को लेकर योगेंद्र यादव के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।




प्रशांत भूषण ने दावा किया कि अन्ना हजारे के आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद मिली थी| वकील प्रशांत भूषण के इस दावे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने RSS / BJP पर निशाना साधा|कांग्रेस नेता ने कहा कि,''यह बात मुझे पता था और अब AAP के संस्थापक सदस्य द्वारा इसकी पुष्टि भी हो गई है।उन्होंने कहा,''IAC आंदोलन और AAP को खड़ा करने के लिए RSS / BJP ने तैयार किया था| RSS / BJP ने लोकतंत्र को खत्म करने और UPA सरकार को गिराने के लिए ''IAC आंदोलन और AAP को तैयार किया था।




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,जो हमें ज्ञात था, AAP के संस्थापक सदस्य द्वारा पुष्टि की गई है। IAC आंदोलन और AAP को RSS / BJP ने लोकतंत्र को खत्म करने और UPA सरकार को गिराने के लिए तैयार किया था।





कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी RSS / BJP पर निशाना साधा|  रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''सत्य जो कहते थे अब सामने आ ही गया। प्रशांत भूषण जी ने साहस दिखाया, सच बताया। उन्होंने कहा,''IAC द्वारा कांग्रेस-UPA सरकार के ख़िलाफ़ माननीय अन्ना हज़ारे जी के नेतृत्व में खड़ा किया आंदोलन भाजपा-संघ का षड्यंत्र था ताकी सरकार गिरायी जाए और मोदी आ सकें।





आपको बता दें, एक इंटरव्यू में प्रशांत भूषण ने कहा कि 'दो चीजों का मुझे खेद है। यह कोई नहीं देख रहा है कि आंदोलन कांग्रेस सरकार को गिराने और खुद को सत्ता में लाने के लिए भाजपा-आरएसएस द्वारा समर्थित था। भूषण ने कहा कि 'मुझे आज इस (आरएसएस-भाजपा की भूमिका) पर कोई संदेह नहीं है। वह (अन्ना हजारे) भी शायद इसके बारे में नहीं जानते थे, लेकिन अरविंद इसके बारे में जानते थे, मुझे इस बात पर बेहद कम संदेह है। 




भूषण ने कहा कि 'दूसरा अफसोस है कि मुझे अरविंद का चरित्र पहले से समझ में नहीं आया। मुझे यह देर में समझ आया कि हमने एक और राजनीतिक राक्षस पैदा कर दिया।'आपको ये भी बता दें कि प्रशांत भूषण इस कमेटी के प्रमुख लोगों में से एक रहे हैं। प्रशांत भूषण के इस खुलासे के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।