नई दिल्ली : देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एलपीजी के दाम एक बार फिर बढ़ाकर मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता की तकलीफों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज एलपीजी, कल पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ना लगभग तय है।
राहुल गांधी ने लिखा: LPG के दाम एक बार फिर बढ़ाकर मोदी सरकार ने साफ़ कर दिया है कि आम जनता की तकलीफ़ों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज LPG, कल पेट्रोल-डीज़ल..
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''महीने की पहली तारीख शुरू होते ही मोदी सरकार ने लोगों की जेब पर “महा-महंगाई” का डाका डाला। लूटो और कमाओ।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''कमर्शियल LPG Cylinder ₹105 बढ़ाकर ₹2,012 का किया। 5 किलो का गैस सिलेंडर ₹27 बढ़ाकर ₹569 का किया। चुनाव से पहले, चुनाव के बाद महंगाई.. बस भाजपा की हार ही है इसकी दवाई ।
बता दें कि मोदी सरकार ने एक बार फिर जनता को महंगाई का झटका दिया है। देश में एलपीजी सिलंडेर के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 105 रुपए और कोलकाता में 108 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 5 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरें आज से प्रभावी है। आम जतना के लिए थोड़ी राहत की खबर ये है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।