मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस का अकाउंट नहीं, देश में लोकतंत्र फ्रीज़ कर दिया गया: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला ,बोले- “हम न प्रचार कर सकते हैं, न ही हमें चुनावों में...”

नई दिल्‍ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की वित्तीय परेशानियों को उजागर करते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सक…

कांग्रेस का अकाउंट नहीं, देश में लोकतंत्र फ्रीज़ कर दिया गया: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला ,बोले- “हम न प्रचार कर सकते हैं, न ही हमें चुनावों में...”
कांग्रेस का अकाउंट नहीं, देश में लोकतंत्र फ्रीज़ कर दिया गया: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला ,बोले- “हम न प्रचार कर सकते हैं, न ही हमें चुनावों में...” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की वित्तीय परेशानियों को उजागर करते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकती| राहुल गांधी ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया जा रहा है, यह भारतीय लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है।" "सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में, हम कोई कार्रवाई करने में असमर्थ हैं - हम विज्ञापन नहीं दे सकते हैं,... अपने नेताओं को कहीं भी नहीं भेज सकते। यह लोकतंत्र पर हमला है।"



इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए. गांधी ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी पर एक आपराधिक कार्रवाई है, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई एक आपराधिक कार्रवाई है।"



राहुल गांधी ने गुरुवार को यह टिप्पणी एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई, लोकसभा चुनाव प्रचार से दो महीने पहले हुई। श्री गांधी ने कहा, “नफ़रत से भरी ‘असुर शक्ति’ ने लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया है।



उन्होंने कहा, "हम न प्रचार कर सकते हैं, न विज्ञापन दे सकते हैं, और न ही हमें आम चुनावों में किसी भी स्तर पर लेवल प्लेइंग फील्ड है।''



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "30 साल पुराने मामले और ₹14 लाख की अनियमितता के आरोप में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कांग्रेस पर ₹200 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।'' उन्होंने कहा, " सबसे बड़े विपक्षी दल की ‘फाइनेंशियल आइडेंटिटी’ को मिटाने की कोशिश हो रही है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाए गए संस्थान तमाशा देख रहे हैं।''



श्री गांधी ने कहा, “न्यायिक संस्थान चुप हैं, मीडिया चुप है, और जिसका काम ही निष्पक्ष चुनाव कराना है वो चुनाव आयोग भी इस ‘क्रिमिनल एक्शन’ पर चुप्पी साधे हुए है।''



उन्होंने कहा, "क्या अब भी आपको लगता है देश में लोकतंत्र बचा है? राहुल गांधी ने कहा, " देश की जनता की सबसे बड़ी ताकत लोकतंत्र और सबसे कीमती धरोहर संविधान को सरेआम लूटा जा रहा है। यह हमला कांग्रेस पर नहीं, जनता के अधिकारों और देश के भविष्य पर है। कांग्रेस का अकाउंट नहीं, देश में लोकतंत्र फ्रीज़ कर दिया गया है।''




उन्होंने कहा, "यह कहना कि भारत एक लोकतंत्र है, एक झूठ है। आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, एक झूठ है। एक पूर्ण झूठ है। श्री गांधी ने कहा, “भारत के 20% लोग हमारे लिए वोट करते हैं और हम हैं।" किसी भी चीज़ के लिए ₹2 का भुगतान करने में सक्षम नहीं। चुनाव में हमें परेशान करने के लिए यह साजिश रची गई है। भले ही आज हमारे बैंक खाते बंद हैं, लेकिन भारतीय लोकतंत्र को भारी क्षति हुई है।''




गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से "अपंग" करने के लिए मोदी द्वारा एक "व्यवस्थित प्रयास" किया गया है।



सोनिया गांधी ने कहा, "आज हम जो मुद्दा उठा रहे हैं वह बेहद गंभीर है। यह मुद्दा न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बल्कि लोकतंत्र को भी प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है।"




मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है, साथ ही सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर होना जरूरी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो सत्ता में है उसके पास मीडिया पर अधिकार हो और आईटी, ईडी, चुनाव आयोग और अन्य स्वायत्त निकायों पर नियंत्रण हो।"







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।