मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्…

नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया: राहुल गांधी
नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिससे प्रचार कार्य और कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को समर्थन में बाधा आ रही है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने इसे "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस पर की गई को ''आपराधिक कार्रवाई" करार दिया.'' उन्होंने कहा,'' आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं। ये भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। राहुल गांधी ने कहा,''नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है।''





बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में  मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं।  यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है। ''



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''BJP के इस खतरनाक खेल के दूरगामी प्रभाव होंगे।  इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।    BJP चाहती है कि एकतरफा चुनाव हों, लेकिन जनता सब देख रही है। हमारे बैंक खाते खोले जानें चाहिए ताकि लेवल प्लेयिंग फील्ड के साथ चुनाव हो सकें। ''



खड़गे ने कहा कि,''एक ओर साज़िशन मुख्य विपक्षी दल के Account Freeze कर रहे हैं, और दूसरी ओर मौजूदा सत्ताधारी दल ने Electoral Bonds से चुनावी चंदा लेकर अपने Account भर लिए हैं।   यह सत्ताधारी दल द्वारा Level Playing Field को खत्म करने के लिए एक ख़तरनाक खेल खेला गया है।''



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए।  कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते। 14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।''



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''''यह कहना कि भारत में लोकतंत्र है, झूठ है। आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है. यह कहना कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, झूठ है। सरासर झूठ.  राहुल गांधी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने चूं तक नहीं की। किसी ने कुछ नहीं कहा। हमें देश के 20% लोगों ने वोट किया। हम उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते नहीं, देश के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। हमारे देश में लोकतंत्र है ही नहीं।''



  • ''नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है''- राहुल गांधी



कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ''BJP सरकार में लोकतंत्र व विपक्षी पार्टी के ऊपर हमला हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को बंद कर आर्थिक रुप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।  नरेंद्र मोदी का यह हमला कांग्रेस पार्टी पर ही नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र पर है। चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन विपक्षी पार्टी अपने खाते के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सकती। आखिर यह कैसा लोकतंत्र है?''








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।