नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 78वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। 'मन की बात' संबोधित करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' पर राहुल गांधी ने कहा कि ,''काम की बात सिर्फ़ एक- वैक्सीन की कमी ख़त्म करो..बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं। Mann Ki Baat
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, "काम की बात सिर्फ़ एक- वैक्सीन की कमी ख़त्म करो! बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं।Mann Ki Baat
'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था| राहुल गांधी ने कहा था कि बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दीजिए, फिर चाहे 'मन की बात' भी सुना दीजिए|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने ट्वीट में लिखा, "बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!" राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों को लेकर एक वीडियो भी साझा किया था|