नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर बने तनाव के बारे में विस्तृत रूप से बयान दिया है|भारत-चीन सीमा विवाद पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा अभी तक अनसुलझा है और ये एक जटिल समस्या है। रक्षा मंत्री ने कहा कि,''चाईना, भारत की लगभग 38,000 स्क्वायर किलोमीटर भूमि का अनधिकृत कब्जा लद्दाख में किए हुए है।
भारत-चीन सीमा मुद्दे पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिए गए बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा||कांग्रेस नेता ने कहा कि रक्षामंत्री के बयान से साफ़ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया|उन्होंने पूछा,''लेकिन मोदी जी, आप कब चीन के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की ज़मीन कब वापस लेंगे?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''रक्षामंत्री के बयान से साफ़ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया। हमारा देश हमेशा से भारतीय सेना के साथ खड़ा था, है और रहेगा। लेकिन मोदी जी, आप कब चीन के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की ज़मीन कब वापस लेंगे? चीन का नाम लेने से डरो मत।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मा. राजनाथ जी, देश सेना के साथ एकजुट है। पर ये बताएँ- चीन ने हमारी सरज़मीं पर क़ब्ज़े का दुस्साहस कैसे किया? मोदीजी ने चीन द्वारा हमारे क्षेत्र में घुसपैठ न करने बारे गुमराह क्यों किया..? चीन को हमारी सरज़मीं से वापस कब ख़देड़ेंगे...? चीन को लाल आँख कब दिखाएँगे...?