मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Mr 56' ने महीनों से 'चीन' का नाम नहीं लिया है: राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर से सिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में भारत और चीन के सैन…

Mr 56' ने महीनों से 'चीन' का नाम नहीं लिया है: राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज
Mr 56' ने महीनों से 'चीन' का नाम नहीं लिया है: राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर से सिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है| भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए| 




इस बीच चीन के साथ चल रहे मौजूदा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है|राहुल गांधी ने कहा कि 'चीन भारतीय जमीन में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है| मिस्टर 56'' ने महीनों से 'चीन' शब्द नहीं बोला है| वो कम से कम 'चीन' बोलकर ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं| 




राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'चीन भारतीय जमीन में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है| मिस्टर 56'' ने महीनों से 'चीन' शब्द नहीं बोला है|वो कम से कम 'चीन' बोलकर ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे| राहुल गांधी का आज दौरे का तीसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। 




तमिलनाडु के करूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,''प्रधानमंत्री ने पिछले 6-7 सालों में जो किया है उससे आज एक कमजोर, विभाजित भारत दिखाई देता है। ऐसा भारत जहां बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देशभर में नफरत फैलाती रहती हैं, हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे और कृषि को दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हाथ में सौंप देंगे। एक क़ानून साफ-साफ कहता है कि किसान अपनी रक्षा करने के लिए कोर्ट नहीं जा सकते हैं|





राहुल गांधी का यह तंज तब आया है, जब सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच छोटी झड़प की खबर आ रही है|,''भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले हफ़्ते सिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास झड़प हुई। इसमें भारत और चीन दोनों के सैनिक घायल हुए| भारतीय सेना ने बताया,'' 20 जनवरी को सिक्किम के नकु ला में भारतीय सेना और चीनी पीएलए सैनिकों के बीच मामूली झड़प हो गई थी। यह स्थानीय कमांडरों द्वारा स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया गया था|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।