मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रक और PM के लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़, राहुल गांधी का तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार में जवानों की स्थिति को लेकर सवाल उठाया है|कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रक में यात्रा कर रहे सेना के जवानों का…

जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रक और PM के लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़, राहुल गांधी का तंज
जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रक और PM के लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़, राहुल गांधी का तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार में जवानों की स्थिति को लेकर सवाल उठाया है|कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रक में यात्रा कर रहे सेना के जवानों का एक वीडियो जारी किया| 




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा है कि ये कहां का न्याय है कि पीएम के लिए 8400 करोड़ रुपये खर्च कर आलीशान हवाई जहाज मंगाया जाय और जवानों को बिना बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने भेज दिया जाय| राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?"




राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें ट्रक के अंदर बैठे कुछ जवान आपस में बात करते हुए उन्हें नॉन बुलेट प्रूफ़ गाड़ी में भेजने की शिकायत कर रहे हैं| इस वीडियो में ट्रक में बैठा एक जवान कह रहा है, ''नॉन बुलेट प्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है| ये नॉन बीपी (बुलेट प्रूफ) गाड़ी में आदमी जा रहा है, यहां बीपी गाड़ी में आदमी सुरक्षित नहीं है और ये नॉन बीपी में लेकर जा रहे हैं| हम लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है| बोलने के बाद भी जबरदस्ती थोपा जा रहा है| इस जवान ने अपना चेहरा कपड़े से ढंका हुआ है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।