मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

निलंबित सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, चाय पीने से किया इनकार

नई दिल्ली: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कल राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की। सभी सांसद गांधी प्रतिमा के सामने निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि विधेयक पर रविवार को…

निलंबित सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, चाय पीने से किया इनकार
निलंबित सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, चाय पीने से किया इनकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कल राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की।  सभी सांसद गांधी प्रतिमा के सामने निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि विधेयक पर रविवार को बहस के दौरान राज्यसभा में हंगामा करने वाले आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है|




निलंबन के विरोध में सोमवार को निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास रातभर प्रदर्शन किया|राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश प्रदर्शन कर रहे निलंबित राज्यसभा सांसदों के लिए मंगलवार को सुबह चाय लेकर आए।  निलंबित सांसदों ने उप-सभापति की चाय पीने से इनकार कर दिया|सभी 8 सांसद सदन में उनके निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।





हरिवंश जी ने कहा कि वो आज यहां उप सभापति के रूप में नहीं बल्कि हमारे साथ काम करने वाले एक साथी के रूप में आए हैं। हमारी बस यही मांग है कि आज सदन में LoP को बोलने दिया जाए। LoP आज हमारे सस्पेंशन को वापिस लेने की डिमांड सदन में रखेंगे : राज्यसभा से निलंबित कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा




सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव और सीपीएम के के.के. रगेश समेत निलंबित सांसद राज्यसभा से निकलने के बाद संसद के लॉन में प्रदर्शन पर बैठ गए|उनके पास तख्तियां थी, जिसमें लिखा था- "हम किसानों के लिए लड़ेंगे" और "संसद की हत्या"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।