नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को फरीदाबाद में सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह और उनकी बहन रानी सिंह से मुलाकात की।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से भेंट कर कहा है कि उन्हें जल्द इंसाफ मिलेगा।
रामदास अठावले ने कहा कि,''सीबीआई की जांच से दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। सीबीआई की जांच से बॉलीवुड का माफिया बेनकाब होगा। बॉलीवुड में एक पूरा गैंग काम करता है, जो प्रतिभाओं को दबाने की कोशिश करता है।
के.के.सिंह और रानी सिंह से मिलने के बाद रामदास अठावले ने कहा कि सुशांत के पिता को हमने बताया कि हम उनके साथ हैं और सुशांत को जिन लोगों ने आत्महत्या करने के लिए मज़बूर किया या उनकी हत्या की उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और फांसी मिलनी चाहिए। उनके पिता ने न्याय की मांग की है|
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,'रानी सिंह ने बताया कि सुशांत के मौत के पीछे रिया का हाथ हो सकता है इसकी पूरी जांच CBI द्वारा होनी चाहिए। मेरा मानना है कि सुशांत की आत्महत्या नहीं हत्या हुई होगी।इसकी पूरी जांच CBI द्वारा होनी चाहिए। इसमें जो आरोपी है उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए|
अठावले ने कहा कि,''मुंबई में आकर सुशांत ने अपनी छवि बनाई थी। ऐसा कोई अभिनेता एकदम आत्महत्या कर सकता है ऐसा नहीं है, मुझे लगता है कि सुशांत भविष्य में बड़ा कलाकार होने वाला था। इसलिए हमें शक है कि आत्महत्या नहीं हत्या हो सकती है और इसी दिशा में CBI को जांच करनी चाहिए|