नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि,''समस्या इंजन में है और आप डिब्बे बदल रहे हैं। पेट्रोल 100 रुपए, डीज़ल 90 रुपए और रसोई गैस 850 रुपए पार हो गया है। महंगाई सर चढ़कर बोल रही है। GST ने MSME व्यापार को चौपट कर दिया है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,',,''मंत्रिमंडल को बदलने से इनमे से क्या किसी समस्या का हल हो पाएगा?..सुरजेवाला ने कहा कि,',''केन्द्र की भाजपा सरकार ने प्रजातंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। अब तो डायन महंगाई भी भाजपाइयों को अप्सरा सी नजर आने लगी है!
सुरजेवाला ने कहा कि,',,'नए मोदी मंत्रीमंडल का पहले दिन का तौहफ़ा -
: 1. CNG - ₹44.30- 90 पैसा प्रति किलो महँगी
2. PNG - ₹29.61 से बढ़ ₹29.66 SCM
3. पेट्रोल - ₹100.56 - 35 पैसे महँगा
4. डीज़ल - ₹89.62 - 6 पैसे महँगा
भूख घरों के दहलीज़ पर खड़ी है, और पॉकेट में मंहगाई है।
सुरजेवाला ने कहा कि,'''महंगाई से मुंह मत मोड़ो और कम नहीं कर सकते, तो कुर्सी छोड़ो! आज देश में मोदी सरकार सिर्फ सत्ता की भूख मिटा रही है और 140 करोड़ देशवासियों की आमदनी लूटती जा रही है। वायदा था मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का, पर हुआ उसके विपरीत - मैक्सिमम गवर्मेंट, जीरो गवर्नेंस!