मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आदित्यनाथ 'एक्सीडेंटल' योगी है: रणदीप सिंह सुरजेवाला

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने योगी आदित्यनाथ को एक्सीडेंटल योगी बताया| मुख्यमंत्री योगी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक्सीडेंटल…

आदित्यनाथ 'एक्सीडेंटल' योगी है: रणदीप सिंह सुरजेवाला
आदित्यनाथ 'एक्सीडेंटल' योगी है: रणदीप सिंह सुरजेवाला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने  योगी आदित्यनाथ को एक्सीडेंटल योगी बताया|  मुख्यमंत्री योगी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक्सीडेंटल हिंदू कहे जाने पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ,''आदित्यनाथ एक्सीडेंटल योगी हैं। मैं उन्हें राजनीतिक योगी भी नहीं कहूंगा क्योंकि वो योग का अपमान होगा। वो उस भगवे का अपमान कर रहे हैं, जो भगवा हमारे साधु - संत धारण करते आए हैं। केसरिया रंग जो पहला रंग है|



कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि ,''हमारे देश के झंडे का, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उसका भी अपमान कर रहे हैं। एक कहावत है पुरानी उत्तरी भारत कि जब कुछ नहीं आए, उसका सारांश ये है कि जब कुछ ना आए तो ऊल-जलूल बातें करके लोगों का ध्यान भटकाओ। आदित्यनाथ ये नहीं बताएंगे कि उन्होंने पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में किया क्या, क्योंकि उत्तर प्रदेश तो सबसे बड़ा अपराध प्रदेश उन्होंने बना दिया। 



आदित्यनाथ ये नहीं बताएंगे कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कितनी नौकरियां दी, कितने नए पुल बनाए, कितनी नई सड़कें बनाई, कितने उन्होंने अस्पताल बनाए, कितने नए स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय बनाए, क्योंकि उनको वो बताने को नहीं है। इसलिए वो हिंदू और मुसलमान के आधार पर विभाजन कर एक बार फिर अपनी चुनावी गोटियां फिट करने में लगे हैं। 



सुरजेवाला ने कहा कि,''आदित्यनाथ जी, अगर आपको उस भगवे के आचरण का रत्ती भर भी ज्ञान होता, तो आप ये बता सकते और समझ सकते और आत्मसात कर पाते कि हिंदू वो है जो प्रेम का आचरण करता है। हिंदू वो है जो सहनशील है। हिंदू अपनत्व है। हिंदू अपनापन है। हिंदू भाई-चारा है। हिंदू सदाचार है। इसलिए हिंदू धर्म सनातन है। हिंदू धर्म तो वो है, जो दूसरे धर्मों का भी आदर करता है। हिंदू धर्म नफरत नहीं फैलाता, वो आदित्यनाथ जी का आचरण तो हो सकता है, पर ये कहकर ना भगवे का अपमान करिए, ना इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब का।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।