मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Journalist Vikram Joshi Murder: पत्रकार की हत्या पर रणदीप सुरजेवाला ने CM योगी को घेरा, बोले-यूपी में तो पत्रकारिता और पत्रकार होना पाप हो गया

नई दिल्ली: गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह ही मौत हो गई। इन्हें स्कूटी सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारी थी, जिसके बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इ…

Journalist Vikram Joshi Murder: पत्रकार की हत्या पर रणदीप सुरजेवाला ने CM योगी को घेरा, बोले-यूपी में तो पत्रकारिता और पत्रकार होना पाप हो गया
Journalist Vikram Joshi Murder: पत्रकार की हत्या पर रणदीप सुरजेवाला ने CM योगी को घेरा, बोले-यूपी में तो पत्रकारिता और पत्रकार होना पाप हो गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह ही मौत हो गई। इन्हें स्कूटी सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारी थी, जिसके बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया|पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर कांग्रेस ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा है| कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सरजेवाला ने सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा कि काश आपका परिवार होता, बेटियां होतीं तो आपको दर्द पता चलता| इसके साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि यूपी में पत्रकारिता करना पाप हो गया है|





कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,गाज़ियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है| भाजपा ने UP को अपराध प्रदेश में तब्दील कर दिया है। हमारी मांग है कि अगर आदित्यनाथ जी UP के नागरिकों की रक्षा करने में असक्षम हैं जैसा साफ साबित हो रहा है तो उन्हें अपनी गद्दी पर बैठे रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को खुद इस??तीफा दे देना चाहिए|





कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,रवि, छोटू और अन्य बदमाश फिर घात लगाए बैठे रहते हैं और जब विक्रम जोशी अपनी बहन के घर मातानगर, गाजियाबाद में 20 जुलाई को जाता है, तो ये गुंडे शाम 8 बजे उसके घर पर हमला बोलते | सुरजेवाला ने कहा कि,'विक्रम जोशी फिर से पुलिस को फोन करता है, SHO को फोन करता है, लेकिन SHO आने से इंकार कर देता है और जैसे ही विक्रम जोशी दोनों बच्चियों के साथ घर के बाहर जाता है तो उसकी 11:30 बजे नृशंस हत्या कर दी जाती है|





कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि,आदित्यनाथ जी क्या आपकी भी कभी आँख खुलेगी...? सुरजेवाला ने कहा,'' काश! आपकी भी बेटियाँ होती, काश! आपका भी परिवार होता, काश! आपने भी अपनी भतीजी और भांजी के साथ छेड़छाड़ की व्यथा सही होती काश! आप भी जानते कि परिवार जनों का दुख क्या  होता है..?साथियों उत्तर प्रदेश में तो पत्रकारिता और पत्रकार होना पाप हो गया है। याद करिए 29 अक्टूबर 2019 को लखीमपुर में रमेश मिश्रा नाम के पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी, लेकिन आदित्यनाथ जी ने आज तक कुछ नहीं किया |




रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मिर्जापुर में मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने की ख़बर दिखाने वाले पत्रकार के पर FIR दर्ज़ कर दी गयी। मिड डे मील में दूध में पानी मिलाकर बच्चों को दिये जाने की ख़बर दिखाकर उत्तर प्रदेश की कलई खोलने वाले पत्रकार के खिलाफ भी FIR कर दी गयी |क्या भाजपा शासित प्रदेशों में पत्रकार होना अपराध हो गया है? क्या पत्रकार अब गैंगस्टर की परिभाषा में आते हैं? क्या पत्रकारों के बुलाने से पुलिस नही आएगी? क्या नामजद गुंडो द्वारा पत्रकारों की हत्या कर दी जाएगी ?




रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमारी यह मांग है कि अगर आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के नागरिकों की रक्षा करने में असक्षम हैं, जो कि साफ-साफ साबित हो रहा है तो उन्हें अपनी गद्दी पर बैठ रहने का कोई अधिकार नही हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को खुद-ब-खुद इस्तीफ़ा दे देना चाहिए









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।